स्थानीय समाचार

अमड़ापाड़ा में 15 वर्षीय किशोरी के कथित अपहरण से सनसनी, पुलिस ने सकुशल बरामदगी का किया दावा

Views: 51
0 0
Read Time:2 Minute, 40 Second

पाकुड़ (संवाददाता):
पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के कथित अपहरण का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना उस समय हुई जब किशोरी अपनी सहेली के साथ गांव के पास स्थित जलस्रोत से पानी लेने गई थी।

परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम करीब 5 बजे तीन बाइक सवार युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि एक युवक बाइक के पास खड़ा रहा, जबकि दो युवक नीचे जलस्रोत तक पहुंचे और किशोरी को जबरन बाइक पर बैठाकर फरार हो गए। घटना के दौरान साथ मौजूद सहेली डर के कारण तुरंत किसी को जानकारी नहीं दे सकी और किसी तरह वहां से भाग निकली।

अमड़ापाड़ा में 15 वर्षीय किशोरी के कथित अपहरण से सनसनी, पुलिस ने सकुशल बरामदगी का किया दावा

देर शाम तक किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पूछताछ के दौरान सहेली ने पूरी घटना बताई, जिसके बाद अमड़ापाड़ा थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और किशोरी की बरामदगी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस ने किशोरी के घर से उसका मोबाइल फोन जब्त कर कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही सहेली से पूछताछ की जा रही है, हालांकि वह घटना से सहमी हुई है और आरोपियों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही है।

पुलिस स्थानीय सूचना तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच को आगे बढ़ा रही है। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के लिए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

सूत्रों का दावा है कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल के बाद उचित समय पर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button