Views: 21
0 0
नलकूप खलासी के जीपीएफ भुगतान में देरी पर पेंशनर समाज नाराज,मंत्री से हस्तक्षेप की मांग

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

नलकूप खलासी के जीपीएफ भुगतान में देरी पर पेंशनर समाज नाराज,मंत्री से हस्तक्षेप की मांग

तेनुघाट (बेरमो):झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में लंबित भुगतान को लेकर झारखंड पेंशनर कल्याण समाज, तेनुघाट ने नाराजगी जताई है। समाज के अध्यक्ष इंदेश्वरी चौबे ने विभाग को पत्र प्रेषित कर बताया है कि कार्यपालक अभियंता द्वारा कार्यभारित स्थापना में कार्यरत रहे उपेंद्र मांझी (नलकूप खलासी) के सामान्य भविष्य निधि (GPF) की राशि…

नलकूप खलासी के जीपीएफ भुगतान में देरी पर पेंशनर समाज नाराज,मंत्री से हस्तक्षेप की मांग
Read Time:2 Minute, 16 Second

तेनुघाट (बेरमो):
झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में लंबित भुगतान को लेकर झारखंड पेंशनर कल्याण समाज, तेनुघाट ने नाराजगी जताई है। समाज के अध्यक्ष इंदेश्वरी चौबे ने विभाग को पत्र प्रेषित कर बताया है कि कार्यपालक अभियंता द्वारा कार्यभारित स्थापना में कार्यरत रहे उपेंद्र मांझी (नलकूप खलासी) के सामान्य भविष्य निधि (GPF) की राशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 1981 से 1986 तक उपेंद्र मांझी के मासिक वेतन से जीपीएफ के रूप में अंशदान काटा गया था, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद भी उक्त राशि का भुगतान नहीं किया गया। आरोप है कि संबंधित कार्यपालक अभियंता भुगतान करने के बजाय अनावश्यक पत्राचार कर मामले को टाल रहे हैं, जिससे विभाग पर ब्याज का अतिरिक्त बोझ भी बढ़ रहा है।

नलकूप खलासी के जीपीएफ भुगतान में देरी पर पेंशनर समाज नाराज,मंत्री से हस्तक्षेप की मांग

बताया गया कि उपेंद्र मांझी 31 दिसंबर 2020 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं और तब से लेकर अब तक अपने बकाया भुगतान के लिए लगातार अनुरोध कर रहे हैं, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है।

पेंशनर कल्याण समाज, अनुमंडल शाखा बेरमो तेनुघाट ने इस मामले को गंभीर बताते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड रांची के मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। समाज ने आग्रह किया है कि जल्द से जल्द अद्यतन ब्याज सहित भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।

साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो मजबूर होकर न्यायालय की शरण लेनी पड़ेगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports