Views: 5
0 0
पलामू:मनातू में अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र पर जिला प्रशासन का छापा,केंद्र सील

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पलामू:मनातू में अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र पर जिला प्रशासन का छापा,केंद्र सील

पलामू:-पलामू जिला प्रशासन ने अवैध चिकित्सीय गतिविधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए मनातू में संचालित एक अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापेमारी कर उसे सील कर दिया।सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडे के नेतृत्व में गुरुवार को गठित टीम ने जब केंद्र पर दबिश दी तो मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला। केंद्र संचालक से संपर्क…

पलामू:मनातू में अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र पर जिला प्रशासन का छापा,केंद्र सील
Read Time:2 Minute, 58 Second
पलामू:मनातू में अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र पर जिला प्रशासन का छापा,केंद्र सील

पलामू:-पलामू जिला प्रशासन ने अवैध चिकित्सीय गतिविधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए मनातू में संचालित एक अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापेमारी कर उसे सील कर दिया।सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडे के नेतृत्व में गुरुवार को गठित टीम ने जब केंद्र पर दबिश दी तो मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला। केंद्र संचालक से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

भवन मालिक द्वारा सूचना दिए जाने के बावजूद संचालक मौके पर नहीं पहुंचा।विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में केंद्र का ताला खुलवाकर निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान अल्ट्रासाउंड मशीन, मरीजों के अभिलेख, रजिस्टर तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गयी।प्रारंभिक जांच में उपलब्ध भौतिक साक्ष्यों एवं अभिलेखों से प्रथम दृष्टया बिना वैध अनुमति के अल्ट्रासाउंड केंद्र का संचालन किए जाने के प्रमाण मिले हैं।

निरीक्षण की भनक लगते ही संचालक फरार,मोबाइल किया स्विच ऑफ; मशीन, रजिस्टर व अभिलेख जब्त, PC & PNDT Act के तहत FIR की तैयारी

रजिस्टरों के अवलोकन से यह भी संकेत मिला कि केंद्र पर पिछले कई महीनों से अनधिकृत रूप से अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे।निरीक्षण टीम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनातू के चिकित्सा पदाधिकारी, थाना प्रभारी मनातू, प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिला प्रशासन ने संबंधित संचालक के विरुद्ध PC & PNDT Act, 1994 की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच भी की जा रही है ताकि यदि इस अवैध गतिविधि में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जा सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports