Views: 179
0 0
दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी के 13 मामलों में शामिल शख्स को गिरफ्तार किया.

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी के 13 मामलों में शामिल शख्स को गिरफ्तार किया.

नई दिल्ली, (आरएनएस)। दिल्ली पुलिस ने 24 वर्षीय एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के साथ 13 मामलों को सुलझा लिया है, जिसमें आरोपी ने कथित तौर पर आभूषणों के आदान-प्रदान के लिए मध्यस्थ बनकर लोगों को धोखा दिया था। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान आनंद पर्वत निवासी सूरज के रूप…

दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी के 13 मामलों में शामिल शख्स को गिरफ्तार किया.
Read Time:2 Minute, 0 Second
दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी के 13 मामलों में शामिल शख्स को गिरफ्तार किया.

नई दिल्ली, (आरएनएस)। दिल्ली पुलिस ने 24 वर्षीय एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के साथ 13 मामलों को सुलझा लिया है, जिसमें आरोपी ने कथित तौर पर आभूषणों के आदान-प्रदान के लिए मध्यस्थ बनकर लोगों को धोखा दिया था। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान आनंद पर्वत निवासी सूरज के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 8 दिसंबर को पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें शिकायतकर्ता ने कहा कि दो लोगों ने उसे करेंसी के पैकेट (एक लाख रुपये) के बहाने उसके सोने की बाली, नाक की पिन और लॉकेट के आभूषण बदलने का लालच दिया और उसे धोखा दिया। जांच के दौरान, एक पुलिस टीम ने घटना स्थल की जांच की और साथ ही घटना स्थल और आस-पास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा, एक सीसीटीवी में विश्लेषण करने पर दो आरोपियों को स्पष्ट रूप से देखा गया और उनमें से एक की पहचान मादीपुर के निवासी के रूप में की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टीम ने एक आरोपी सूरज को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने अपने एक साथी आकाश उर्फ प्रिंस निवासी रघुबीर नगर दिल्ली के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। डीसीपी ने कहा, उसके साथियों को पकडऩे के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

Loading

दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी के 13 मामलों में शामिल शख्स को गिरफ्तार किया.

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports