स्थानीय समाचार

तेनुघाट में थाना दिवस का आयोजन,जमीन से जुड़े मामलों का हुआ निष्पादन

Views: 27
0 0
Read Time:1 Minute, 27 Second

तेनुघाट — बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथु सिंह मीना के निर्देश पर तेनुघाट ओपी परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने की। इस अवसर पर अंचल निरीक्षक अशोक दास एवं पेटरवार प्रखंड के अमीन प्रशांत कुमार भी उपस्थित रहे।

तेनुघाट में थाना दिवस का आयोजन,जमीन से जुड़े मामलों का हुआ निष्पादन

थाना दिवस के दौरान जमीन से संबंधित उलगड्डा पंचायत एवं चांपी पंचायत के एक-एक मामलों का निष्पादन किया गया। इसके साथ ही अन्य छोटे-मोटे विवादों को भी थाना स्तर पर ही सुलझाने का प्रयास किया गया।

पुलिस प्रशासन द्वारा इस पहल को ग्रामीणों ने सराहनीय बताया। ग्रामीणों का कहना है कि छोटे-छोटे विवादों का समय पर समाधान होने से बड़े विवादों की संभावना कम हो जाती है, जिससे खासकर गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों को काफी राहत मिलती है।

इस मौके पर समाजसेवी विजय कुमार महतो, रामजी साव, अमृत सिंह, जालिम सिंह, लखु सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button