स्थानीय समाचार

पाकुड़ में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या,आरोपी फरार

Views: 62
0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second


पाकुड़ संवाददाता: लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के जामजोड़ी पंचायत अंतर्गत शामपुर गांव में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां आपसी विवाद में एक पति ने अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

पाकुड़ में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या,आरोपी फरार

मिली जानकारी के अनुसार मृतका माइनो मरांडी (48) सोमवार रात भोजन कर सो रही थी। इसी दौरान उसका पति हथिया हेम्ब्रम कमरे में कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और सो रही पत्नी पर ताबड़तोड़ जानलेवा वार कर दिया। इस हमले में माइनो मरांडी की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

मृतका अपने पीछे तीन बेटों को छोड़ गई है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से आपसी मतभेद चल रहा था और अक्सर विवाद होता रहता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी घरेलू कलह के कारण आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलते ही लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा किया। थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button