Views: 42
0 0
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा के निधन पर शोक की लहर,संगठन ने जताया गहरा दुःख

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा के निधन पर शोक की लहर,संगठन ने जताया गहरा दुःख

बरहरवा संवाददाता। साहेबगंज जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता एवं जिला महासचिव रामसिंगार ओझा के निधन पर पूरे कांग्रेस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को संगठन और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया। रामसिंगार ओझा जीवनभर कांग्रेस की विचारधारा के…

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा के निधन पर शोक की लहर,संगठन ने जताया गहरा दुःख
Read Time:2 Minute, 54 Second

बरहरवा संवाददाता। साहेबगंज जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता एवं जिला महासचिव रामसिंगार ओझा के निधन पर पूरे कांग्रेस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को संगठन और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया।

रामसिंगार ओझा जीवनभर कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित रहे। वे संगठन के हर कार्यक्रम में पूरे उत्साह और निष्ठा के साथ भाग लेते थे तथा कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहे। अपनी सादगी, ईमानदारी और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे सभी के बीच अत्यंत सम्मानित थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा के निधन पर शोक की लहर,संगठन ने जताया गहरा दुःख

जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रामसिंगार ओझा का निधन संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि ओझा एक कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता थे, जिन्होंने जीवनभर निष्ठा के साथ कांग्रेस की सेवा की।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमिटी के सदस्य अनुकूल मिश्रा ने कहा कि ओझा कांग्रेस की विचारधारा के सच्चे प्रहरी थे। उन्होंने कभी पद या प्रतिष्ठा की चिंता नहीं की, बल्कि संगठन को मजबूत बनाने को ही अपना कर्तव्य माना।

जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव सरफराज आलम ने इसे अपनी व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि उन्हें हमेशा ओझा का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलता रहा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान ओझा ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए उनके पक्ष में प्रचार किया और लोगों से समर्थन की अपील की।

जिला कांग्रेस कमिटी, साहेबगंज ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुःख की घड़ी में उन्हें संबल प्रदान करने की कामना की।

शोक व्यक्त करने वालों में आलमगीर आलम, निसात आलम, तनवीर आलम, मुर्शाद अली सहित जिला कांग्रेस कमिटी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हैं।

Loading

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा के निधन पर शोक की लहर,संगठन ने जताया गहरा दुःख

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports