Views: 31
0 0
सदर अस्पताल में नवजात बेटियों का हुआ सम्मान, उपायुक्त ने माताओं को भेंट की किट और फल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

सदर अस्पताल में नवजात बेटियों का हुआ सम्मान, उपायुक्त ने माताओं को भेंट की किट और फल

लातेहार। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चलाए जा रहे “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत मंगलवार को सदर अस्पताल, लातेहार में नवजात बेटियों और उनकी माताओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार ने अस्पताल में जन्मी बच्चियों की माताओं को अभियान से संबंधित…

सदर अस्पताल में नवजात बेटियों का हुआ सम्मान, उपायुक्त ने माताओं को भेंट की किट और फल
Read Time:2 Minute, 45 Second
सदर अस्पताल में नवजात बेटियों का हुआ सम्मान, उपायुक्त ने माताओं को भेंट की किट और फल

लातेहार। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चलाए जा रहे “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत मंगलवार को सदर अस्पताल, लातेहार में नवजात बेटियों और उनकी माताओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार ने अस्पताल में जन्मी बच्चियों की माताओं को अभियान से संबंधित किट और फल भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि बेटियां परिवार और समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनका स्वस्थ, सुरक्षित और शिक्षित होना समाज के विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का उद्देश्य केवल बेटियों के जन्म को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में बराबरी का अवसर दिलाना भी है।

उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को अच्छी शिक्षा देने, आत्मनिर्भर बनाने और उनके सपनों को पूरा करने में सहयोग करने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बेटियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान माताओं को स्तनपान, संतुलित आहार, नियमित टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जांच और नवजात शिशुओं की देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने शिशुओं के पोषण और बेहतर देखभाल को लेकर आवश्यक सुझाव साझा किए।

इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन सहित स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी और उनके परिजन मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports