स्थानीय समाचार

जवाहर नवोदय विद्यालय,डालटनगंज में कक्षा-6 में नामांकन के लिये आवेदन शुरू,31 जुलाई तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

Views: 27
0 0
Read Time:2 Minute, 27 Second
जवाहर नवोदय विद्यालय,डालटनगंज में कक्षा-6 में नामांकन के लिये आवेदन शुरू,31 जुलाई तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

मेदिनीनगर(पलामू):पलामू जिले के मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के छात्र-छात्राओं के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क आवासीय शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है। जवाहर नवोदय विद्यालय,डालटनगंज में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा-6 में नामांकन हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST)-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस वर्ष अधिक से अधिक विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों एवं बालिकाओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में जिले के सभी अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपने बच्चों का आवेदन शीघ्र पूरा कर लें।चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 में प्रवेश मिलेगा, जहां विद्यार्थियों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रावास, भोजन, पुस्तकें, गणवेश एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

ऑनलाइन आवेदन https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पोर्टल एवं www.navodaya.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है।जवाहर नवोदय विद्यालय प्रशासन ने जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे इस जानकारी को अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंचाएं, ताकि कोई भी पात्र एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थी केवल जानकारी के अभाव में इस अवसर से वंचित न रह जाए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button