बोलेरो की टक्कर से टोटो नदी में गिरा, गर्भवती महिला समेत तीन घायल

कोटालपोखर संवाददाता। शनिवार सुबह पाकुड़-बरहरवा मुख्य मार्ग पर करणी नदी पुल के समीप एक सड़क दुर्घटना में टोटो नदी में गिर गया, जिसमें सवार गर्भवती महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, टोटो चालक पुल के पास सवारी लेने के लिए वाहन खड़ा किए हुए था। इसी दौरान बरहरवा की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरो (संख्या JH 04 AC 7677) ने असंतुलित होकर टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टोटो करणी नदी में जा गिरा।
इस दुर्घटना में टोटो में सवार पलासबोना की एक गर्भवती महिला, टोटो चालक तथा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोटालपोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए पाकुड़ अस्पताल भेजा गया।
दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
सूत्रों के अनुसार, घायल टोटो चालक केंदुआ गांव का निवासी बताया जा रहा है, जबकि बोलेरो चालक पाकुड़ का रहने वाला है। पुलिस फरार चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।
![]()




