ब्रेकिंग न्यूज़अपराधघाघराझारखंड समाचारस्थानीय समाचार

घाघरा में भाई ने भाई की टांगी से हत्या,आरोपी फरार

Views: 46
0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second
घाघरा में भाई ने भाई की टांगी से हत्या,आरोपी फरार

घाघरा (गुमला)। घाघरा प्रखंड मुख्यालय के महदनिया टोला में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां बड़े भाई ने छोटे भाई की टांगी से वार कर हत्या कर दी। घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़े भाई सुरेंद्र उरांव ने अपने छोटे भाई 35 वर्षीय तिवारी उरांव पर टांगी से हमला कर दिया। मृतक की पुत्री अनीशा के अनुसार, सुरेंद्र उरांव का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान सुरेंद्र अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगे और गुस्से में आकर रसोई में जाकर गैस पाइप खोलकर गैस चालू कर दिया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

शोर-शराबा सुनकर तिवारी उरांव मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। इसी दौरान सुरेंद्र उरांव ने टांगी उठाकर तिवारी उरांव के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों द्वारा उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। सदर अस्पताल गुमला में भी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर किया गया, लेकिन रिम्स ले जाने के दौरान ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना गुरुवार देर शाम घाघरा पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद से आरोपी सुरेंद्र उरांव फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

Loading

घाघरा में भाई ने भाई की टांगी से हत्या,आरोपी फरार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button