Views: 20
0 0
नाबालिग को बरामद करने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला का प्रयास,देर रात हाई-वोल्टेज ड्रामा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

नाबालिग को बरामद करने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला का प्रयास,देर रात हाई-वोल्टेज ड्रामा

कोडरमा संवाददाता:कोडरमा जिले में सोमवार देर रात एक नाबालिग लड़की को बरामद करने पहुंची पुलिस टीम को उस वक्त अप्रत्याशित स्थिति का सामना करना पड़ा, जब लड़की ने महिला पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। हालांकि महिला जवान की सतर्कता से कोई अनहोनी नहीं हुई और बाद में पुलिस ने स्थिति पर…

नाबालिग को बरामद करने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला का प्रयास,देर रात हाई-वोल्टेज ड्रामा
Read Time:2 Minute, 33 Second
नाबालिग को बरामद करने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला का प्रयास,देर रात हाई-वोल्टेज ड्रामा

कोडरमा संवाददाता:
कोडरमा जिले में सोमवार देर रात एक नाबालिग लड़की को बरामद करने पहुंची पुलिस टीम को उस वक्त अप्रत्याशित स्थिति का सामना करना पड़ा, जब लड़की ने महिला पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। हालांकि महिला जवान की सतर्कता से कोई अनहोनी नहीं हुई और बाद में पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया।

घटना चंदवारा थाना क्षेत्र के गरागड़गी गांव की है। जानकारी के अनुसार जयनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग 6 जुलाई 2026 को अपने प्रेमी राहुल दास के साथ घर से फरार हो गई थी। इस मामले में लड़की के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था।

शिकायत के बाद पुलिस लगातार दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार देर रात सूचना मिली कि दोनों गरागड़गी गांव में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग को बरामद करने का प्रयास किया।

पुलिस को देखते ही नाबालिग ने हाथ में चाकू उठा लिया और अपने प्रेमी से अलग किए जाने पर आत्महत्या की धमकी देने लगी। इसी दौरान उसने एक महिला पुलिसकर्मी पर हमला करने की भी कोशिश की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

काफी देर तक चले समझाने-बुझाने और पुलिस की सूझबूझ से स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिसकर्मियों ने नाबालिग के हाथ से चाकू छीनकर उसे सुरक्षित काबू में ले लिया। इस दौरान गांव में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और घंटों तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर फिलहाल वन स्टॉप सखी सेंटर भेज दिया है। वहीं मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports