गुमला:- जिले में “आपकी योजना – आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत अब तक विभिन्न पंचायतों में 96 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें से प्राप्त आवेदनों के विरुद्ध 21674 आवेदनों का निस्पादन कर नागरिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा चुका है। जिसके तहत 359 नागरिकों का आधार पंजीकरण किया जा चुका है, मनरेगा के तहत नए कार्य हेतु प्राप्त आवेदनों में से कुल 2481 आवेदकों जॉब कार्ड बनाए गए, 15वें वित्त आयोग के तहत सार्वजनिक और सामाजिक आर्थिक बुनियादी ढांचा परियोजना के तहत 30 लाभुको को लाभान्वित किया गया। 520 लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया, 571 लाभुकों को बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के तहत स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया गया, 617 जन्म प्रमाण पत्र बनाए गएं, 4166 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया, 1354 आवेदकों का जाती प्रमाण पत्र निर्गत किया गया, सामुदायिक वन पट्टा से संबंधित 52 लाभुको के आवेदनों को स्वीकृत कर योजना से लाभान्वित किया गया। विभिन्न प्रमाण पत्रों जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, मृत्यु प्राण पत्र, ऑनलाइन भू अभिलेख ,जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि के तहत 1151 आवेदकों के प्रमाण पत्रों में संशोधन/ सुधार किया गया। इसी प्रकार 114 मृत्यु प्रमाण पत्र, 4 दिव्यांग प्रमाण पत्र,1977 लाभुकों के बीच धोती ,साड़ी,लूंगी का वितरण, 141 किसानों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड का लाभ दिया गया, 1128 आवेदकों का आय प्रमाण पत्र निर्गत किया गया, व्यक्तिगत वन पट्टा से संबंधित 100 आवेदकों को इसका लाभ दिया गया, बिजली संबंधित 15 समस्याओं का निस्पादन किया गया, 403 किसानों को केसीसी योजना से अच्छादित किया गया, मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 605 लाभुको को इसका लाभ दिया गया, संपत्ति/ लगन रसीद/भूमि मापी/भूमि म्यूटेशन से संबंधित 1228 मामलों का निस्पादन ऑन द स्पॉट किया गया, सर्वजन पेंशन योजना के तहत 1762 लाभुको का ऑन द स्पॉट पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है।वहीं सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत कुल 423 छात्राओं के बीच स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया, श्रमाधान पोर्टल में कुल 456 आवेदकों का नया पंजीकरण किया गया एवं अन्य योजनाओं के तहत 2017 लाभुको को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया।
जिले के 6 पंचायतों में हुआ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन, अधिकारियों ने किया शिविर का निरीक्षण, हुआ परिसंपत्तियों का वितरण
आज गुमला जिले के 6 पंचायतों में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविरों का आयोजन किया गया, जिसके तहत घाघरा प्रखंड के कुगांव पंचायत, सिसई प्रखंड के कुदरा पंचायत, गुमला के मुरकुंडा पंचायत, जारी के गोबिंदपुर पंचायत, पालकोट के कुल्लुकेरा पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 में शिविर का आयोजन किया गया। जहां हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण पहुंचे एवं शिविर में लगे योजनाओं को जानकारी ली। साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत आवेदन भी भरा। कुछ आवेदकों को ऑन द स्पॉट योजना का लाभ दिया गया। इस दौरान विभिन्न शिविरों में लाभूकोक के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया। सभी आयोजित कैंप का जिले वरिष्ठ अधिकारियों सह नोडल पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया।
12 दिसंबर को जिले के 04 स्थानों में लगाए जाएंगे कैंप
कल दिनांक 12 दिसंबर को गुमला जिला अंतर्गत गुमला सदर स्थित कलिगा पंचायत, भरनो स्थित दक्षिणी भरनो पंचायत, रायडीह के पीबो पंचायत, नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 14 में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन की अपील है कि इस शिवर में अधिक से अधिक लोग शामिल हो एवं विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवेदनों को समर्पित कर योजनाओं का लाभ लें साथ ही सरकार की कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी लें।