स्थानीय समाचारझारखंड समाचार

बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह की सख्ती, मौके पर सुलझाए विवाद; जमीन दलालों को दी कड़ी चेतावनी

Views: 34
0 0
Read Time:3 Minute, 34 Second

बरडीहा: बरडीहा प्रखंड के सलगा पंचायत में सोमवार सुबह प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने सघन दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया। सुबह 7:00 बजे से शुरू हुए इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने दो महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेकर लंबित विवादों का समाधान किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह की सख्ती, मौके पर सुलझाए विवाद; जमीन दलालों को दी कड़ी चेतावनी

ब्रह्म स्थान चबूतरा पर सुलझा आंगनबाड़ी केंद्र का विवाद


सलगा गांव के ब्रह्म स्थान चबूतरा पर आयोजित पहली बैठक में प्राथमिक विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र को लेकर उत्पन्न विवाद सामने आया। आंगनबाड़ी सेविका ने शिकायत की कि विद्यालय में पर्याप्त जगह होने के बावजूद उन्हें केंद्र संचालन के लिए कक्षा उपयोग करने से रोका जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ सह सीओ ने प्रधानाध्यापक को तत्काल निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न हो और उपलब्ध कमरे में सुचारु रूप से केंद्र चलाया जाए।

भैरवनाथ बाबा स्थल पर भूमि विवाद का निपटारा


इसके बाद अधिकारी भैरवनाथ बाबा स्थल पहुंचे, जहां दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद को लेकर दूसरी बैठक हुई। एक पक्ष के पास भूदान पर्चा था और वह जमीन पर काबिज था, जबकि दूसरे पक्ष का नाम हाल सर्वे खतियान में दर्ज था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद प्रवीण कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया कि वर्तमान दखलकार ही जमीन पर काबिज रहेगा और उसे बलपूर्वक हटाने का कोई भी प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जमीन दलालों को सख्त चेतावनी


बैठक के दौरान अंचल अधिकारी ने क्षेत्र में सक्रिय जमीन दलालों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि कोई भी बिचौलिया ग्रामीणों को गुमराह करने या अवैध जमीन सौदे में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ सीधे सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे उपस्थित


इस दौरान जिला परिषद सदस्य अर्चना प्रकाश, उप प्रमुख सकेंद्र पासवान, सलगा पंचायत के मुखिया उमेश प्रजापति, उपमुखिया विनय राम, वार्ड सदस्य, प्रमुख पति ललन यादव, सुरेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने मौके पर ही समस्याओं के समाधान और निष्पक्ष निर्णय के लिए प्रशासन की सराहना की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button