ब्रेकिंग न्यूज़घाघराझारखंड समाचारस्थानीय समाचार

टाना भगत आवासीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, थाना प्रभारी ने छात्रों को दी महत्वपूर्ण सीख

Views: 21
0 0
Read Time:2 Minute, 27 Second

घाघरा। थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने शुक्रवार को टाना भगत आवासीय विद्यालय, नवडीहा में विद्यार्थियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों एवं अपराधों से बचने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों से डायन-बिसाही जैसी अंधविश्वासी प्रथाओं से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि अंधविश्वास समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने नशापान के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने तथा शिक्षा और अपने उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।

टाना भगत आवासीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, थाना प्रभारी ने छात्रों को दी महत्वपूर्ण सीख

अंधविश्वास, नशा, सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव को लेकर किया जागरूक

सड़क सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए, हेलमेट का उपयोग करना चाहिए तथा नाबालिगों को वाहन चलाने से बचना चाहिए।

इसके अलावा साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए थाना प्रभारी ने ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी, यूपीआई पिन या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी।

विद्यालय परिवार ने इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button