स्थानीय समाचार

रज़ा टूर ऑफ इंडिया के सहयोग से उमराह जायरीन के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

Views: 37
0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second

10 जुलाई को लातेहार से 75 जायरीन का काफिला होगा रवाना, उलेमा ने दी मुकम्मल मार्गदर्शन

लातेहार, प्रतिनिधि। रज़ा टूर ऑफ इंडिया के सहयोग तथा खिदमते इंसानियत ट्रस्ट, जिला लातेहार के तत्वावधान में हाजी ज़हीर साहब अमवाटीकर के आवास पर उमराह पर जाने वाले जायरीन के लिए एक विशेष प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जायरीन को उमराह के सभी अरकान, सुन्नतों, दुआओं तथा सफ़र से जुड़े आवश्यक मसाइल की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्हें शुरुआत से लेकर अंतिम चरण तक उमराह को सही, सरल और शरीअत के अनुसार अदा करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, ताकि वे इस मुकद्दस सफर को पूरी तरह इत्मीनान के साथ पूरा कर सकें।

रज़ा टूर ऑफ इंडिया के सहयोग से उमराह जायरीन के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

प्रशिक्षण कार्यक्रम में क़ारी इरफ़ान रज़ा जियाई, मुफ़्ती मुदस्सिर अमजदी, क़ारी ज़िगर लातेहारवी, क़ारी इलहाक तथा क़ारी अब्दुल क़य्यूम सहित कई उलेमा-ए-किराम मौजूद रहे। सभी उलेमा ने उमराह की फ़ज़ीलत, सफ़र के आदाब और विभिन्न मरहलों पर किए जाने वाले आवश्यक अमल की जानकारी देते हुए दीन की बुनियादी हिदायतें भी साझा कीं।

गौरतलब है कि इस वर्ष जिला लातेहार से लगभग 75 जायरीन उमराह की सआदत हासिल करने के लिए रवाना हो रहे हैं। यह मुबारक काफिला 10 जुलाई, जुम्मा के दिन रवाना होगा।

कार्यक्रम के समापन पर सभी जायरीन की कुबूलियत-ए-उमराह, सुरक्षित यात्रा और खैरियत के साथ वापसी के लिए विशेष दुआ की गई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button