Gomiya:पांच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रकाश लाल सिंह
Gomiya news

पांच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रकाश लाल सिंह
अजीत नारायण प्रसाद की रिपोर्ट,
गोमिया। प्रखंड के साड़म पश्चिमी पंचायत अंतर्गत राजकीयकृत मध्य विद्यालय साड़म बांग्ला में जिला शिक्षा पदाधिकारी, बोकारो के निर्देशानुसार आयोजित पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रकाश लाल सिंह शामिल हुए।
विद्यालय पहुंचने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार सहित उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

नई शिक्षा नीति में तकनीकी शिक्षा पर दिया जोर
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रकाश लाल सिंह ने आधुनिक शिक्षा व्यवस्था और नई शिक्षा नीति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहा है। आधुनिकता के इस दौर में कंप्यूटर शिक्षा और तकनीकी ज्ञान बेहद जरूरी है। इसके लिए शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी नई तकनीकों और आधुनिक ज्ञान को सीखने के प्रति जागरूक होना होगा।
उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को दीपावली, महापर्व छठ सहित अन्य त्योहारों की शुभकामनाएं दीं।
शिक्षक-शिक्षिकाओं की रही उपस्थिति
प्रशिक्षण के समापन समारोह में मास्टर ट्रेनर, विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा विद्यालय परिवार के सुरेंद्र रविदास, संगीता कुमारी, नमिता देवी, अजीत नारायण प्रसाद, अंकित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
![]()



