स्थानीय समाचार

निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश

Views: 35
0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second
निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश

पलामू:- पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत व मेदिनीनगर नगर आयुक्त रणजीत कुमार लाल ने गुरुवार को मेदिनीनगर शहर के वार्ड-23 स्थित निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कार्यकारी एजेंसी एवं अभियंताओं से निर्माण की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि इंडोर स्टेडियम जिले के खिलाड़ियों एवं युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खेल अवसंरचना साबित होगा। इसके निर्माण से स्थानीय खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच मिलेगा। उन्होंने निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से निर्माण कार्य की निगरानी करने तथा कार्य की प्रगति की सतत समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को स्टेडियम निर्माण की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया।

उपायुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने पर विशेष बल दिया।निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के पदाधिकारी, अभियंता एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button