स्थानीय समाचार

प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का शुभारंभ,उपायुक्त ने किया उद्घाटन

Views: 22
0 0
Read Time:3 Minute, 25 Second
प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का शुभारंभ,उपायुक्त ने किया उद्घाटन

पलामू:- पलामू जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सेवाएं प्रखंड स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार, 02 जुलाई 2026 से प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का शुभारंभ किया गया। अभियान के प्रथम दिन लेस्लीगंज प्रखंड अंतर्गत लेस्लीगंज पंचायत सचिवालय में कैंप का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री शेखावत ने कैंप में ऑन स्पॉट तैयार किए गए 10 लाभुकों के बीच लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का वितरण किया। उन्होंने लाभुकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस केवल वाहन चलाने की अनुमति नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।

ऑन स्पॉट 10 लाभुकों को सौंपा गया लर्निंग लाइसेंस, सुरक्षित यातायात के प्रति किया जागरूक

कार्यक्रम के उपरांत भी कैंप में लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया लगातार जारी रही तथा बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया।उपायुक्त ने लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने वाले युवाओं से वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, यातायात नियमों का सम्मान करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश जानें लापरवाही के कारण जाती हैं। यदि सभी नागरिक यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें तो दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। उन्होंने उपस्थित लोगों से स्वयं जागरूक बनने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज को भी सड़क सुरक्षा के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया।

कैंप में आवेदकों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग द्वारा सभी आवश्यक तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराए गए थे। साथ ही आवेदन एवं लाइसेंस निर्माण कार्य के सुचारू संचालन हेतु पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर ऑपरेटरों की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी, जिससे लाभुकों को त्वरित एवं सहज सेवा उपलब्ध कराई जा सके।

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी प्रमोद कुमार, लेस्लीगंज अंचलाधिकारी जागो महतो, स्थानीय मुखिया सहित परिवहन विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button