गोमियाझारखंड समाचार

तेनुघाट:जरीडीह में स्मार्ट मीटर से आ रहा दोगुना-तिगुना बिल, ग्रामीण परेशान:मुखिया ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन।

Views: 69
0 0
Read Time:2 Minute, 25 Second

तेनुघाट । तेनुघाट बेरमो प्रमंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत जरीडीह पूर्वी एवं पश्चिमी में लगे स्मार्ट मीटर से अत्यधिक बिजली बिल आने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। इसको लेकर 01.07.2026 को ग्राम पंचायत जरीडीह पश्चिमी के मुखिया ने अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंदर कुमार सिंह तेनुघाट को आवेदन सौंपकर स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की।

पहले संतुलित आता था बिल, अब असंतोष।


आवेदन में बताया गया कि हाल में दोनों पंचायतों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व के अधिष्ठापित मीटर में बिजली बिल सामान्य एवं संतुलित आता था। लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल में अप्रत्याशित वृद्धि हो गई है, जबकि वास्तविक बिजली खपत पहले की तुलना में बहुत कम है।

तेनुघाट:जरीडीह में स्मार्ट मीटर से आ रहा दोगुना-तिगुना बिल, ग्रामीण परेशान:मुखिया ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन।

गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ


मुखिया ने लिखा कि त्रुटिपूर्ण व बढ़े हुए बिजली बिल से आम जनता, विशेषकर गरीब और निम्न आय वर्ग के परिवारों को अत्यधिक आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों में भारी असंतोष है।

ग्राम सभा में भी उठा मुद्दा


जरीडीह मौजा अंतर्गत दोनों पंचायतों के ग्रामीणों ने ग्राम सभा के माध्यम से भी स्मार्ट मीटर हटाने का आग्रह किया है। ग्रामीण पुराने मीटर से ही बिल मापी की मांग की गई है ।


क्या है मांग


अनुमंडल पदाधिकारी से मांग की गई है कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर से बिजली बिल की मापी की जाए और स्मार्ट मीटर से प्राप्त त्रुटिपूर्ण बिजली बिल से उपभोक्ताओं को राहत दिलाई जाए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button