ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, उप विकास आयुक्त ने किया रक्तदान कर दिया प्रेरणादायक संदेश

Views: 44
0 0
Read Time:1 Minute, 57 Second
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, उप विकास आयुक्त ने किया रक्तदान कर दिया प्रेरणादायक संदेश

लातेहार।

लातेहार जिला समाहरणालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त श्री सैय्यद रियाज अहमद ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं रक्तदान कर समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश प्रस्तुत किया।

उप विकास आयुक्त ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है और जरूरत पड़ने पर केवल मानव द्वारा दिया गया रक्त ही किसी मरीज के लिए जीवनदाता बनता है।

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, उप विकास आयुक्त ने किया रक्तदान कर दिया प्रेरणादायक संदेश

उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी स्वस्थ नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आएं और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रक्तदान एक सुरक्षित प्रक्रिया है और इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि इससे कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों एवं अन्य लोगों ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, उप विकास आयुक्त ने किया रक्तदान कर दिया प्रेरणादायक संदेश

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button