हरिमोहन सिंह को किलकारी मुंगेर में सम्मान, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान के लिए मिली बड़ी पहचान

हरिमोहन सिंह को किलकारी मुंगेर में सम्मान, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान के लिए मिली बड़ी पहचान
Views: 18
0 0
Read Time:3 Minute, 41 Second
हरिमोहन सिंह को किलकारी मुंगेर में सम्मान, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान के लिए मिली बड़ी पहचान

मुंगेर: खेल एवं कला-संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और खेल प्रमोटर हरिमोहन सिंह को किलकारी मुंगेर में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर किलकारी के सीपीसी पुष्कर मिश्रा एवं एपीओ निधि कुमारी ने उन्हें प्रतीक चिन्ह और बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर के डीएम निखिल धनराज मौजूद थे, जबकि बड़ी संख्या में बच्चे और अभिभावक भी उपस्थित रहे।

हरिमोहन सिंह इससे पहले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में भाग लेने वाली बिहार बालिका खो-खो टीम के प्रशिक्षण कैंप में असिस्टेंट कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। यह नियुक्ति बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा की गई थी। खास बात यह है कि इस बार पहली बार बिहार की बालक और बालिका खो-खो टीमें इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।

इसके अलावा, वे प्रथम खो-खो वर्ल्ड कप में भारत की ओर से इंटरनेशनल स्पोर्ट्स प्रमोटर एवं इन्फ्लुएंसर के रूप में भी योगदान दे चुके हैं। खेल जगत में उनके अनुभव का दायरा काफी व्यापक है—वे कोच, रेफरी, तकनीकी अधिकारी और चयनकर्ता के रूप में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, उड़ीसा, दिल्ली, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और हरियाणा सहित कई राज्यों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

हरिमोहन सिंह वर्तमान में मुंगेर जिला खो-खो संघ के सचिव, जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के संस्थापक और पैरा लॉन बाउल्स एसोसिएशन ऑफ बिहार के फाउंडर भी हैं। पिछले 12 वर्षों से वे निस्वार्थ भाव से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में अब तक चार दर्जन से अधिक खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत चुके हैं।

उन्होंने कहा कि मुंगेर में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है और उनका लक्ष्य राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बिहार की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और नौकरी देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

हरिमोहन सिंह के योगदान को देखते हुए उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और कई मंत्रियों द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी इस उपलब्धि पर मुंगेर जिला प्रशासन, विभिन्न खेल संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment