जमशेदपुर: टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सी सी ई डिवीजन के द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित की गई। जिसमें कुल 76 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि सी. सी. ई . डिवीजन के जीएम जी. जी. मंडल, ईआर , सीएसआर व स्किल डेवलपमेंट के जीएम सौमिक रॉय , टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , महामंत्री आर के सिंह , डीजीएम शंतु होर , शिवा पात्रा , कुंतल राय , डॉ चिन्मय चक्रवर्ती, वरीय प्रबंधक आंचल सिंहा समेत अन्य वरीय पदाधिकारी एवं कमेटी मेंबर कमेटी उपस्थित थे।
पंकज गुप्ता हुए सम्मानित।
रक्तदान में अर्धशतक पूरा करने वाले पंकज कुमार गुप्ता को शिविर में सम्मानित किया गया। अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह तथा उपहार भेंटकर श्री गुप्ता को सम्मानित किया गया। यूनियन के अध्यक्ष, महामंत्री समेत तमाम प्रबंधन के वरीय पदाधिकारियों ने पंकज गुप्ता को उनके इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।