गोमिया प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत खम्हरा पंचायत स्थित माहेर संस्था कसवागढ़ में प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खम्हरा पंचायत के मुखिया बंटी उरांव, विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश, शोभा औडेआ, राजेश कुजूर शामिल हुए। वहीं बता दें कि आयोजित समारोह में महिलाओं को निशुल्क पांच माह का ब्यूटीशियन, सिलाई व कढ़ाई का प्रशिक्षण प्रमाण दिया गया। वहीं इस कार्यक्रम में मुखिया बंटी उरांव के द्वारा सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
वहीं मुखिया बंटी उरांव ने प्रशिक्षणार्थियों को ब्यूटी पार्लर के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने की सलाह भी दिए। प्रमाण-पत्र को महत्वपूर्ण बताया इस दौरान मुख्य अतिथि मुखिया बंटी उरांव ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है ताकि महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने और अपने परिवार का जीविकोपार्जन कर सके।
वहीं माहेर संस्था गोमिया के इंचार्ज राजेश कुजूर ने बताया ने कि इस तरह के आयोजन होने से महिलाओं में कार्यक्षमता एवं मनोबल को बढ़ावा मिलता है। वहीं झारखंड प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर ओम प्रकाश ने कहा कि ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार की ओर अग्रसर होगी इसी मकसद के साथ आज माहेर संस्था के द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सक्षम साबित होगी।
मौके पर रांची माहेर इंचार्ज शोभा ओड़ेआ सिलाई, माहेर संस्था के इंचार्ज राजेश कुजूर, मनीषा देवी, श्वेता कुमारी, शिवरानी मिंज, तैयबा खातून, शिवरानी मिंज, गुलाम सरवर सहित कई लोग मौजूद थे।