गुमला जिले के घाघरा-गुमला मुख्य पथ पर कसपोड़िया मोड़ के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा पहुंचाया गया। घायलों में बहदुरा निवासी जितेंद्र उरांव, सदानंद लोहरा, तथा बड़काडीह निवासी आशीष महली और लालजीत उरांव शामिल हैं।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जितेंद्र उरांव और लालजीत उरांव की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज घाघरा में ही जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, जितेंद्र उरांव और सदानंद लोहरा दोदांग से बहदुरा की ओर जा रहे थे, जबकि दूसरी ओर से आशीष महली और लालजीत उरांव बड़काडीह लौट रहे थे। इसी दौरान कसपोड़िया मोड़ के पास दोनों बाइकों की सीधी टक्कर हो गई, जिससे यह हादसा हुआ।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।