ब्रेकिंग न्यूज़अपराधझारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार

पाकुड़ में ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार,दो फरार,घर से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद

Views: 78
0 0
Read Time:2 Minute, 38 Second

पाकुड़: जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनिरामपुर में अवैध रूप से ब्राउन शुगर व अन्य मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल (SIT) का गठन कर कार्रवाई की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम जब सत्तार शेख के घर पहुंची, तो वहां कुछ लोग नशीले पदार्थ का सेवन करते पाए गए। पुलिस को देखते ही कई लोग मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने सत्तार शेख (पिता स्व. शमशेर शेख, निवासी मनिरामपुर) को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

दण्डाधिकारी की उपस्थिति में घर की तलाशी लेने पर पुलिस ने 06 ग्राम ब्राउन शुगर (30 पुड़िया), 24 ग्राम गीला ब्राउन शुगर, नगद 2200 रुपये, नशा करने के उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक मशीन, प्लास्टिक पाउच के 6 बंडल, वीवो कंपनी का स्मार्टफोन तथा एक बंडल एल्युमिनियम फॉयल बरामद किया।

इस संबंध में मुफसिल थाना कांड संख्या 104/2026, दिनांक 01 अगस्त 2026 को धारा 111 BNS एवं 21(a)/22(a) NDPS एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

पाकुड़ में ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार,दो फरार,घर से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद

पुलिस के अनुसार इस मामले में दो अन्य आरोपी बेलाल शेख और अब्दुल रौफ (निवासी चांदपुर, थाना शमशेरगंज, जिला मुर्शिदाबाद) फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

छापेमारी दल में एसडीपीओ कुमार गौरव के साथ थाना प्रभारी गौरव कुमार, अंशु उपाध्याय, रामदुलर सिंह, गौरीशंकर प्रसाद, यशवंत कुशवाहा, शांति देवी, सुदामा साहा सहित मुफसिल थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button