Read Time:1 Minute, 14 Second
रांची:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रांची आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित पार्टी के वरीय नेताओं ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया।
एयरपोर्ट परिसर में पारंपरिक तरीके से गाजे-बाजे के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला।
एयरपोर्ट से निकलने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिरसा चौक पहुंचे, जहां उन्होंने धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इसके अलावा उन्होंने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर तथा कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।