Views: 143
0 0
असनी पंचायत में लगे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

असनी पंचायत में लगे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख,गुमला:- आज गुरुवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के नियमित शिविर भ्रमण के क्रम में उन्होंने गुमला सदर प्रखंड स्थित असनी पंचायत में लगे शिविर का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण, स्टॉल निरीक्षण एवं शिविर…

असनी पंचायत में लगे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।
Read Time:3 Minute, 24 Second
असनी पंचायत में लगे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।


बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख,
गुमला:- आज गुरुवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के नियमित शिविर भ्रमण के क्रम में उन्होंने गुमला सदर प्रखंड स्थित असनी पंचायत में लगे शिविर का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण, स्टॉल निरीक्षण एवं शिविर में आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना।

गुमला सदर के असनी पंचायत में लगे शिविर में सैंकड़ों लाभुकों ने भाग लिया। इस दौरान 70 से अधिक लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। इस दौरान सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 8 छात्राओं को स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया गया, 30 लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया,12 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र का हुआ वितरण, 19 लाभुकों के बीच धोती साड़ी का वितरण किया गया। इसके अलावा लाभुकों के बीच पौधा वितरण, एवं विभिन्न योजनाओं के तहत सैंकड़ों आवेदनों की प्राप्ति की गई।

जिले के 8 पंचायतों में लगाए गाएं सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर

असनी पंचायत में लगे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

आज सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गुमला सदर के असनी पंचायत, घाघरा पंचायत के देवाकी पंचायत, सिसई प्रखंड के घाघरा पंचायत, बसिया प्रखंड के पंथ पंचायत, कामडारा पंचायत के रामपुर पंचायत, चैनपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत, विशुनपुर प्रखंड के हेलता पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 11 में
शिविर का आयोजन किया गया। जहां आस पास के क्षेत्र से आए सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने सरकार के विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल में जाकर जानकारी प्राप्त की, आवेदन भरा ,एवं कई आवेदकों को ऑन द स्पॉट योजना से अच्छादित भी किया गया।

8 दिसंबर को जिले के 3 स्थानों में लगेंगे शिविर

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत दिनांक 8 दिसंबर को गुमला सदर के बसुआ पंचायत, भरनो के उत्तरी भरनो, रायडीह के सीलम पंचायत में शिविर का आयोजन कर विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल्स लगाए जाएंगे । जिला प्रशासन की अपील है कि उक्त शिवर में अधिक से अधिक लोग जाएं एवं योजना का लाभ लें ।

Loading

असनी पंचायत में लगे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports