Views: 71
0 0
गोमिया में एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं तो आंदोलन तय: राकेश कुमार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गोमिया में एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं तो आंदोलन तय: राकेश कुमार

गोमिया — भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की गोमिया प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में गोमिया रेलवे स्टेशन पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “गोमिया स्टेशन के साथ सौतेला व्यवहार बंद करो” और “एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव गोमिया में शुरू करो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के उपरांत स्टेशन प्रबंधक को धनबाद रेल…

गोमिया में एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं तो आंदोलन तय: राकेश कुमार
Read Time:2 Minute, 25 Second
गोमिया में एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं तो आंदोलन तय: राकेश कुमार

गोमिया — भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की गोमिया प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में गोमिया रेलवे स्टेशन पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “गोमिया स्टेशन के साथ सौतेला व्यवहार बंद करो” और “एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव गोमिया में शुरू करो” जैसे नारे लगाए।

प्रदर्शन के उपरांत स्टेशन प्रबंधक को धनबाद रेल मंडल प्रबंधक के नाम एक स्मार पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे पार्टी के गोमिया प्रखंड सचिव सह बोकारो जिला कमेटी सदस्य राकेश कुमार ने कहा कि गोमिया रेलवे स्टेशन से होकर चार एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं, लेकिन उनका ठहराव यहां नहीं होता है।

उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों के ठहराव और नई ट्रेनों की मांग को लेकर 17 अप्रैल को भी मांग पत्र दिया गया था, लेकिन अब तक रेल मंडल की ओर से कोई सकारात्मक पहल या वार्ता नहीं की गई है।

राकेश कुमार ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू नहीं किया जाता है, तो आंदोलन ही अंतिम विकल्प होगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर गोमिया की जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला कमेटी सदस्य विनय महतो, प्रखंड कमेटी सदस्य अजय कुमार नायक, शंकर प्रजापति, केशु कुमार, भोला स्वर्णकार, सहदेव महतो सहित अजय कुमार, अख्तर अंसारी, रूपेश कुमार, संतोष कुमार, सुगन यादव, मनोज प्रजापति, चमन प्रजापति, लोकनाथ ठाकुर, रोहित पासवान, टेकलाल गोस्वामी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports