बरहरवा संवाददाता:
नगर पंचायत बरहरवा के वार्ड संख्या 8 में विकास कार्यों को गति देते हुए नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष अर्पित दास, उपाध्यक्ष राजकुमार भगत एवं वार्ड पार्षद केया सिंह ने संयुक्त रूप से दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
जानकारी के अनुसार बंगालीपारा सिंह वाहिनी पथ में नवीन शाह के घर से प्रोफेसर कृष्ण गोपाल राय के घर तक पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। वहीं बंगाली पारा स्थित राजेश दास के घर के समीप डीप बोरिंग सह पाइपलाइन योजना का भी विधिवत नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर वार्ड पार्षद केया सिंह ने कहा कि वार्ड संख्या 8 में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत संपर्क करें, समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि वार्ड के विभिन्न गली-मोहल्लों में जल्द ही नालियों की सफाई, प्रत्येक बिजली पोल पर एलईडी लाइट की व्यवस्था एवं हर घर नल-जल योजना के तहत स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्राचार किया गया है।
कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामल दास, अपर्णा देवी, उर्मिला देवी, वसंती देवी, अमित भारती, रॉकी दास समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।