डीसी ने समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश,लंबित मामलों के जल्द निष्पादन पर जोर

डीसी ने समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश,लंबित मामलों के जल्द निष्पादन पर जोर
Views: 56
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second
डीसी ने समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश,लंबित मामलों के जल्द निष्पादन पर जोर

मेदिनीनगर (पलामू)

दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने सोमवार को समाहरणालय में जिला सामान्य शाखा की समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित मामलों, प्रशासनिक कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया।

बैठक में आत्मसमर्पित नक्सलियों को दिए जा रहे लाभों की भी समीक्षा की गई। अब तक 13 नक्सलियों को दी गई सहायता राशि और शेष भुगतान पर चर्चा हुई। पुनर्वास अनुदान, पुरस्कार राशि, आवास, प्रशिक्षण और चिकित्सा सुविधाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।

उपायुक्त ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है, जिसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

इसके अलावा शस्त्र एवं विस्फोटक मामलों, झारखंड वनांचल आंदोलनकारियों की पेंशन, संवेदकों के चरित्र प्रमाण पत्र, लोकायुक्त से जुड़े मामलों, जिला गजट और गृह रक्षक सत्यापन कार्यों की भी समीक्षा की गई।

बैठक में कपिल चौधरी, सुलोचना मीणा, कुंदन कुमार, प्रीति किस्कू सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment