गोमिया, (प्रतिनिधि)
गोमिया थाना क्षेत्र के स्वांग वन बी कॉलोनी में गुरुवार दोपहर चेन स्नैचिंग की घटना घटी है। बता दे कि बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने पूनम शर्मा, (पति श्रीकांत शर्मा) के गले से करीब डेढ़ लाख रुपये का सोने का चेन झपट लिया और फरार हो गए।
गुरुवार दोपहर पूनम शर्मा स्कूटी से वन बी बाजार से घर की ओर जा रही थीं। कॉलोनी में घर के पास पहुंचते ही पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारकर गले से चेन छीन लिया। दोनों स्वांग-गोमिया मुख्य मार्ग की ओर तेज रफ्तार से भाग निकले। पीड़िता के शोर मचाने पर लोग जुटे, लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे।
सूचना पर गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल महतो दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़िता के बयान पर अग्रतर करवाई की बात कही, उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। “बदमाशों की धर-पकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।”
घटना के बाद इलाके में दहशत है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,