प्रेम कुमार साहू घाघरा
गुमला:- घाघरा थाना क्षेत्र के बाला खटंगा परसा टोली में एक चोर को ग्रामीणों ने तड़के सुबह धर दबोचा जबकि उसके तीन साथी भागने में सफल रहे। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व फगुआ उरांव का 2 एचपी का टूल्लू मशीन, कर्मगुरु महिला मंडल का 8 एचपी का सिंचाई मशीन व रविंद्र का एक पाइप और जोसेफ कुजूर का 5 केजी का तार चोरी हो गया था। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश था इसके बाद आज सुबह तड़के कंडरा डूमर टोली गांव के ही एक व्यक्ति ने बाला खाटगा के ग्रामीणों को चोर के विषय में सूचना दी। जिसमें ग्रामीणों ने गोल बंद होकर चोर नितेश उरांव के गांव कंडरा डुमर टोली जा कर चोरी के सामान के साथ धर दबोचा वहीं चोर के तीन साथी भागने में सफल रहे, पिछले 8-9 महीने से चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। इसके बाद ग्रामीणों ने चोर को घाघरा थाना को सौंप दिया। चोर के पास से एक सिंचाई मशीन बरामद किया गया है।