Views: 53
0 0
मेदिनीनगर:उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

मेदिनीनगर:उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की

मेदिनीनगर (पलामू):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी।बैठक में सर्वप्रथम उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र यादव से मार्च महीने में हुए सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी ली,बताया गया कि मार्च में 36 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं जिनमें 30 लोगों की मृत्यु व 23 लोग…

मेदिनीनगर:उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की
Read Time:2 Minute, 53 Second
मेदिनीनगर:उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की

मेदिनीनगर (पलामू):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी।बैठक में सर्वप्रथम उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र यादव से मार्च महीने में हुए सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी ली,बताया गया कि मार्च में 36 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं जिनमें 30 लोगों की मृत्यु व 23 लोग घायल हैं।समाहरणालय सभागार में आयोजित इस बैठक में उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की अद्यतन स्थिति,ब्लैक स्पॉट,अतिक्रमण सड़क जागरूकता कार्यक्रम पर समीक्षा करते हुए विभिन्न अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया।इस दौरान पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों का अनुपालन की भी समीक्षा की गयी।

मार्च माह में सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर 22 लाख 11 हज़ार 249 रुपये वसूला गया जुर्माना

बैठक में डीटीओ ने बताया कि मार्च माह में सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर 22 लाख 11 हज़ार 249 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया है।इसमें दो पहिया वाहन सवार जो बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे,वैसे सभी 251 बाइक सवार से 2 लाख 51 हज़ार रुपये की वसूली की गयी है।बैठक में सीएस को गुड सेमेरिटन योजना के प्रति गंभीरता बरतते हुए लोगों को लाभान्वित करने की बात कही।इसी क्रम में डीसी ने निजी हॉस्पिटल्स द्वारा आईआरएडी के तहत एंट्री सुनिश्चित करवाने की बात कही।इसके अलावे उन्होंने हिट एंड रन के मामलों,ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान,स्कूलों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम,मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना आदि की समीक्षा की।वहीं एसपी ने विभिन्न सड़कों पर अवस्थित स्पीड ब्रेकरों पर ऐसी व्यवस्था करने पर बल दिया जिससे कि राहगीरों को सड़क पर चलते वक्त उक्त स्पीड ब्रेकर दूर से ही नज़र आ जाये।मौके पर सिविल सर्जन,सदर एसडीओ,जिला परिवहन पदाधिकारी समेत सड़क सुरक्षा समिति के विभिन्न सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports