पाकुड़ संवाददाता।
महेशपुर महेशपुर प्रखंड के अंतर्गत महर्षि मेंही तपोवन आश्रम कैराछत्तर के कैराछत्तर गांव में राम कथा का शुभारंभ किया गया। कथा के पहले दिन कथा व्यास स्वामी शिवानंद जी महाराज ने बताया की कथा व्यास द्वारा गुरु वंदना और राम नाम की महिमा का गुणगान करते हैं। और राम नाम जीवन के हर क्षण में, जन्म से लेकर अंतिम यात्रा तक आवश्यक है।कथा का शुभारंभ भगवान शिव और माता पार्वती के संवाद से होता है, जिसमें राम नाम का महत्व वर्णित है। एवं व्यासजी बताते हैं कि राम कथा मनुष्य के जीवन से दुःख-दर्द दूर करती है और मन को पवित्र करती है।यह आयोजन आमतौर पर भक्तिपूर्ण वातावरण में संपन्न होता है, जहाँ श्रद्धालु जय श्री राम के जयकारों के साथ कथा का आनंद लेते हैं। इसके बाद कमेंटी मेंबर द्वारा श्रद्धालुओ को भंडारे से प्रसाद वितरण किया जाता है। इस दौरान कमेंटी मेंबर हरकिशन राय, कालू पाल, सुरेश राय, साधु राय, दीपक भंडारी, शशि कुमार,धोनी भंडारी, संजय पाल, वकील पाल, नंदकिशोर राय, टिंकू पाल, राजेश पाल, ओमप्रकाश पाल, मधुसूदन राय आदि मौजूद रहे।