जमशेदपुर

गोल्डन झारखंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन का 12 अप्रैल को होगी आधिकारिक घोषणा

Views: 73
0 0
Read Time:1 Minute, 39 Second
गोल्डन झारखंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन का 12 अप्रैल को होगी आधिकारिक घोषणा

रांची:बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में युवाओं के रूझान को देखते हुए गोल्डन आई बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन से आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त गोल्डन झारखंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन का गठन किया गया है। जिसकी आधिकारिक घोषणा 12 अप्रैल को दिन के साढ़े ग्यारह बजे रांची चुटिया स्थित टाइटन जिम, दूसरी मंज़िल, फेकल मेंशन, काली मंदिर के समीप , मिलन चौक के पास की जाएगी।
उक्त जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात रंजन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश कमेटी के उपाध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल (गोड्डा) , कोषाध्यक्ष पी. राव (टाटा), तकनीकी सलाहकार विशाल कांति सरकार (टाटा) , मुख्य निर्णायक शिव प्रसाद दत्ता (बोकारो) , संयुक्त सचिव तरुण कुमार जायसवाल (गोड्डा), संगठन सचिव रौशन झा (धनबाद) मुख्य रूप से शिरकत करेंगे।
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन युवाओं को न सिर्फ बाॅडी बिल्डिंग का कुशल प्रशिक्षण दिलाकर शारीरिक सुंदरता को निखारेगा बल्कि सरकारी रोजगार के अवसर दिलाने में सहायक भूमिका अदा करेगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button