पाकुड़ संवाददाता।महेशपुर प्रखंड के छक्कुधारा ऊपरटोला में विगत दस दिनों से ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाने गांव अंधेरे आगोश समा गया था। ग्रामीणों ने इस समस्या को समाधान हेतू झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के समक्ष रखा। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेकर विभाग से वार्ता कर नया ट्रांसफार्मर का व्यवस्था कराया।
अब ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति मिलने से वे खुश हैं और उन्होंने केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने कहा कि उपासना मरांडी ने उनकी समस्या का समाधान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस मौके पर हारेश अंसारी, गुड्डु भगत, मुखतार अंसारी, बेटका हसदा, बबुधान हसदा, एभील हसदा, सुनील हसदा, आलम अंसारी, बुलबुल अंसारी, फारूक अंसारी, अफजल अंसारी, अमीर अंसारी, कमलउद्दीन अंसारी, हारून अंसारी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
ग्रामीणों ने कहा कि उपासना मरांडी ने उनके गांव की समस्या का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। उन्होंने कहा कि उपासना मरांडी के प्रयास से गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हुई है, जिससे गांव के लोगों को बहुत राहत मिली है।