Views: 66
0 0
राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार में झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत को द्वितीय स्थान, सम्मान समारोह आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार में झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत को द्वितीय स्थान, सम्मान समारोह आयोजित

पाकुड़ संवाददाता।। पाकुड़ जिले के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार में “महिला हितैषी पंचायत” श्रेणी में पूरे भारतवर्ष में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में पंचायत में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपायुक्त मनीष कुमार ने उत्कृष्ट…

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार में झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत को द्वितीय स्थान, सम्मान समारोह आयोजित
Read Time:2 Minute, 38 Second

पाकुड़ संवाददाता।।

पाकुड़ जिले के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार में “महिला हितैषी पंचायत” श्रेणी में पूरे भारतवर्ष में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में पंचायत में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार में झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत को द्वितीय स्थान, सम्मान समारोह आयोजित

समारोह में उपायुक्त मनीष कुमार ने उत्कृष्ट योगदान देने वाले पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों (JSLPS) की महिलाओं, सक्रिय नागरिकों तथा सभी सहयोगी संस्थाओं को सम्मानित किया।

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि—

“यह सम्मान जिले के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सामूहिक मेहनत, समर्पण और बेहतर समन्वय का परिणाम है। माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं राज्य सरकार के सतत दिशा-निर्देशों के तहत पंचायतों को सुदृढ़ और सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का यह सुखद परिणाम है।”

उन्होंने यह भी बताया कि पुरस्कार स्वरूप प्राप्त होने वाली लगभग 75 लाख रुपये की राशि का उपयोग पंचायत के समग्र विकास, महिला सशक्तिकरण, तथा जनहितकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में किया जाएगा।

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार में झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत को द्वितीय स्थान, सम्मान समारोह आयोजित

उपायुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों—मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत समिति सदस्यों, वार्ड सदस्यों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, युवाओं एवं सभी स्थानीय नागरिकों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि—

“यह सफलता एक नई शुरुआत है। अब लक्ष्य यह होना चाहिए कि जिले की अन्य पंचायतों को भी मॉडल पंचायत के रूप में विकसित किया जाए। सामूहिक प्रयासों से पूरे जिले में सुदृढ़, समग्र और सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा।”

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed