Views: 84
0 0
हापामुनी गांव में चल रहे मंडा मेला:सैकड़ों भोक्ताओं ने घाघरा में निकाला भव्य नगर भ्रमण,लोगों ने किया स्वागत

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

हापामुनी गांव में चल रहे मंडा मेला:सैकड़ों भोक्ताओं ने घाघरा में निकाला भव्य नगर भ्रमण,लोगों ने किया स्वागत

रिपोर्ट :– प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला) घाघरा प्रखंड के हापामुनी गांव में आयोजित पारंपरिक पांच दिवसीय मंडा मेला पूरे उत्साह, भक्ति और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार को मेले में शामिल सैकड़ों भोक्ताओं ने घाघरा मुख्यालय में भव्य नगर भ्रमण निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।नगर भ्रमण के दौरान…

हापामुनी गांव में चल रहे मंडा मेला:सैकड़ों भोक्ताओं ने घाघरा में निकाला भव्य नगर भ्रमण,लोगों ने किया स्वागत
Read Time:2 Minute, 34 Second

रिपोर्ट :– प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

घाघरा प्रखंड के हापामुनी गांव में आयोजित पारंपरिक पांच दिवसीय मंडा मेला पूरे उत्साह, भक्ति और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार को मेले में शामिल सैकड़ों भोक्ताओं ने घाघरा मुख्यालय में भव्य नगर भ्रमण निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
नगर भ्रमण के दौरान “बोलो शिरोमणि महेश की जय” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। स्थानीय लोगों ने भोक्ताओं के स्वागत में पानी, फल और प्रसाद वितरण किया।

हापामुनी गांव में चल रहे मंडा मेला:सैकड़ों भोक्ताओं ने घाघरा में निकाला भव्य नगर भ्रमण,लोगों ने किया स्वागत

भोक्ताओं की कठोर तपस्या का प्रतीक मेला

मेला में शामिल भोक्ता भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए कठिन नियम, तप एवं साधना करते हैं। लगातार 5 दिन तक विशेष नियमों का पालन कर वे अपनी आस्था और श्रद्धा का परिचय देते हैं।
यह परंपरा सदियों पुरानी है और स्थानीय समाज में इसका विशेष धार्मिक महत्व है।

31 मार्च को होगा मुख्य आकर्षण “फुलखुंदी” अनुष्ठान

आयोजकों के अनुसार मेले का सबसे महत्वपूर्ण और रोमांचक हिस्सा “फुलखुंदी” अनुष्ठान है, जो 31 मार्च को आयोजित होगा। इसमें भोक्ता जलते हुए अंगारों पर चलकर अपनी दृढ़ आस्था और विश्वास का परिचय देंगे।
इस अनोखी परंपरा को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।

आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों की भागीदारी

नगर भ्रमण के सफल आयोजन के बाद अब सभी की निगाहें फुलखुंदी अनुष्ठान पर टिकी हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से
आदित्य भगत, राजेश मणि पाठक, अनिरुद्ध चौबे, आशीष कुमार सोनी, निलेश मणि पाठक, बिंदेश्वर साहू, सुरेंद्र साहू, प्रधान उरांव
सहित सैकड़ों भोक्ता उपस्थित रहे।

Loading

हापामुनी गांव में चल रहे मंडा मेला:सैकड़ों भोक्ताओं ने घाघरा में निकाला भव्य नगर भ्रमण,लोगों ने किया स्वागत

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

One response to “हापामुनी गांव में चल रहे मंडा मेला:सैकड़ों भोक्ताओं ने घाघरा में निकाला भव्य नगर भ्रमण,लोगों ने किया स्वागत”

  1. गुमलादर्शक Avatar

    यह सुनकर बहुत अच्छा लगा कि हापामुनी में मंडा मेला इतना धूमधाम से मनाया जा रहा है। पारंपरिक मेलों में स्थानीय संस्कृति को जीवित रखने का बहुत महत्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports