कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ, सैकड़ों महिलाएं हुईं शामिल

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ, सैकड़ों महिलाएं हुईं शामिल
Views: 111
0 0
Read Time:1 Minute, 53 Second
कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ, सैकड़ों महिलाएं हुईं शामिल

गोमिया (बोकारो): गोमिया प्रखंड के अय्याटोला (गैराजडीह) में बुधवार को श्री श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सह राम कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना दिया।
कलश यात्रा सुबह 8 बजे निकाली गई, जो गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। श्रद्धालु जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर रहे थे।
आयोजन समिति के अनुसार 24 मार्च से 28 मार्च 2026 तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान के तहत 25 मार्च को मंडप प्रवेश एवं यज्ञ प्रारंभ, 26 मार्च को पूजा-अर्चना एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, 27 मार्च को दोपहर 2 बजे प्राण प्रतिष्ठा तथा 28 मार्च को पूर्णाहुति, हवन एवं महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन राम कथा एवं प्रवचन का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं को धर्म और भक्ति का संदेश दिया जा रहा है।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment