स्थानीय समाचारबिहार

बिहार में अवैध मस्जिद व मदरसों पर तत्काल रोक लगाएं नीतीश कुमार : गिरिराज सिंह

Views: 233
0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second
बिहार में अवैध मस्जिद व मदरसों पर तत्काल रोक लगाएं नीतीश कुमार : गिरिराज सिंह

पटना (आरएनएस)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में अवैध मस्जिद और मदरसों की तेजी से बढ़ रही संख्या को बिहार और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा बताते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। सिंह ने कहा कि बिहार में अवैध मस्जिद और अवैध मदरसों की बाढ़ हो गई है। बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में तो हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं और इनकी वजह से केवल बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश की आंतरिक सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है और पीएफआई भी वहां सक्रिय है।
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि बिहार में मुसलमानों की आबादी 18 प्रतिशत है इसलिए इन अवैध मस्जिदों और मदरसों को तत्काल बंद करने के साथ ही वैध मदरसों में भी विज्ञान की पढ़ाई शुरू करवानी चाहिए और प्रगतिशील शिक्षा देनी चाहिए। नीतीश कुमार- लालू यादव गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि दोनों नेताओं को तुष्टिकरण की राजनीति को बंद करके अब बिहार और देश के हित और आंतरिक सुरक्षा के लिए पैदा होने वाले खतरे पर भी विचार करना चाहिए क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया तो आने वाले सालों में बिहार के लोगों का धन और धर्म भी खतरे में पड़ जाएगा और इसके लिए दोषी नीतीश कुमार और लालू यादव होंगे।


Loading

बिहार में अवैध मस्जिद व मदरसों पर तत्काल रोक लगाएं नीतीश कुमार : गिरिराज सिंह

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button