रांचीअपराध

राँची के टीटॉस रेस्टोरेंट फायरिंग मामले पर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Views: 90
0 0
Read Time:1 Minute, 57 Second
राँची के टीटॉस रेस्टोरेंट फायरिंग मामले पर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

राँची: एयरपोर्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत कुटियातू स्थित टीटॉस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग की घटना को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्र की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मामले की जांच की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान डीजीपी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि फायरिंग की घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाए, ताकि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके।

झारखंड पुलिस ने आम नागरिकों को आश्वस्त किया है कि राज्य में किसी भी आपराधिक घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध अनुसंधान विभाग) मनोज कौशिक, राँची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, एटीएस के पुलिस अधीक्षक ऋषभ कुमार झा, सिटी एसपी पारस राणा तथा एयरपोर्ट थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button