Views: 81
0 0
चाईबासा में अनियंत्रित 18 चक्का ट्रक पोल्ट्री दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

चाईबासा में अनियंत्रित 18 चक्का ट्रक पोल्ट्री दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला

एनएच-220 पर तड़के हुई दुर्घटना, दुकान को भारी नुकसान लेकिन कोई हताहत नहीं चाईबासा:चाईबासा में शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खप्परसाई स्थित एनएच-220 (चाईबासा–हाता रोड) पर एक अनियंत्रित 18 चक्का ट्रक सड़क किनारे स्थित पोल्ट्री दुकान में जा घुसा। इस हादसे में दुकान को भारी नुकसान हुआ, हालांकि किसी…

चाईबासा में अनियंत्रित 18 चक्का ट्रक पोल्ट्री दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला
Read Time:2 Minute, 30 Second
चाईबासा में अनियंत्रित 18 चक्का ट्रक पोल्ट्री दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला
एनएच-220 पर तड़के हुई दुर्घटना, दुकान को भारी नुकसान लेकिन कोई हताहत नहीं

चाईबासा:
चाईबासा में शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खप्परसाई स्थित एनएच-220 (चाईबासा–हाता रोड) पर एक अनियंत्रित 18 चक्का ट्रक सड़क किनारे स्थित पोल्ट्री दुकान में जा घुसा। इस हादसे में दुकान को भारी नुकसान हुआ, हालांकि किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार ट्रक तेज गति से चाईबासा-हाता रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान खप्परसाई के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे सड़क किनारे बनी पोल्ट्री दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुकान का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक का अगला हिस्सा भी पूरी तरह टूट गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह घटना तड़के करीब चार बजे हुई, उस समय दुकान बंद थी और आसपास भीड़भाड़ नहीं थी। इसी वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि अगर यह दुर्घटना दिन के समय होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी और लोगों की जान को भी खतरा हो सकता था।

दुकान के मालिक सोमय सिंह देवगम ने बताया कि घटना के समय वे घर पर थे। सुबह सूचना मिलने के बाद जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि ट्रक उनकी पोल्ट्री दुकान में घुसा हुआ है और दुकान को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि दुकान की संरचना के साथ-साथ अंदर रखे सामान को भी क्षति पहुंची है।

दुकान मालिक ने प्रशासन से हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports