नावा बाजार (पलामू):- प्रखंड क्षेत्र के राजहरा पंचायत स्थित पंचायत परिसर में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन मुखिया चंदन कुमार की अध्यक्षता में किया गया ।जिसका संचालन विकास पाण्डेय ने किए।कार्यक्रम का शुभारंभ नावा बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद,व जिला परिषद् सदस्य प्रतिनिधि राजबली महरा , प्रमुख विद्या देवी उपप्रमुख मीर खुर्शीद राजहरा पंचायत के मुखिया चंदन कुमार,पसंस पूनम देवी राजहरा पंचायत के उपमुखिया अशोक चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।कार्यक्रम के दौरान सर्व पेंशन योजना ,पशुधन विकास योजना ,आयुष्मान भारत कार्ड, मुख्यमंत्री अबुआ आवास, आधार पंजीकरण, शिक्षा विभाग, मनरेगा ,जेसीपीएल , खाद्य आपूर्ति ,किसान क्रेडिट कार्ड ,बिरसा हरित ग्राम योजना ,सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, बाल विकास परियोजना सहित 16 स्टॉल लगाकर पंचायतवासी को महत्वाकांक्षी योजना से जोड़ा गया।बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद व जिला परिषद् सदस्य प्रतिनिधि राजबली महारा द्वारा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पंडवा मोड़ से ब्रह्मोरिया मोड़ तक जो भी किसान एनएचआई के द्वारा जमीन अधिग्रहण किया गया है, उन लाभुको को यथा शीघ्र एलपीसी निर्गत किया जाए और एनएचआई का काम सुचारू रूप से चले।झारखंड राज्य सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के तीसरे वर्ष पूरा होने के पश्चात झारखंड के विभिन्न प्रखंड में कार्यक्रम आयोजित कर पंचायत के विकास के लिए लाभुकों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सरकारी संपत्तियों का वितरण मनरेगा से दर्जनों सिंचाई कूप निर्माण, 5 दीदी बड़ी योजना ,15 जॉब कार्ड ,20 कंबल, मुख्यमंत्री पशुधन सहित बाल विकास परियोजना का प्रदर्शनी स्टॉल लगाया गया था ।उक्त मौके पर पंचायत सचिव सरयू यादव, रोजगार सेवक विद्यापति राम रामरेखा चंद्रवंशी ,प्रभु राम, पूर्व कनीय अभियंता पंकज कुमार ,अंचल उप निरीक्षक निकसन , प्रधान सहायक सुधीर कुमार,बिजली विभाग से संबंधित रामलाल रामाआशीष कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।
Your posts always provide me with a new perspective and encourage me to look at things differently Thank you for broadening my horizons