Views: 123
0 0
रांची:मुख्यमंत्री ने विधायक कल्पना सोरेन को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

रांची:मुख्यमंत्री ने विधायक कल्पना सोरेन को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

रांची।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी धर्मपत्नी एवं गांडेय विधानसभा क्षेत्र की विधायक कल्पना सोरेन को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भावनात्मक संदेश साझा करते हुए उन्हें अपनी “जीवन संगिनी और सबसे बड़ी ताकत” बताया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि संघर्ष के दिनों से…

रांची:मुख्यमंत्री ने विधायक कल्पना सोरेन को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
Read Time:3 Minute, 2 Second
रांची:मुख्यमंत्री ने विधायक कल्पना सोरेन को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

रांची।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी धर्मपत्नी एवं गांडेय विधानसभा क्षेत्र की विधायक कल्पना सोरेन को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भावनात्मक संदेश साझा करते हुए उन्हें अपनी “जीवन संगिनी और सबसे बड़ी ताकत” बताया।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि संघर्ष के दिनों से लेकर आज तक कल्पना सोरेन ने हर कदम पर उनका अडिग साथ निभाया है। उन्होंने कहा कि हर चुनौती का डटकर सामना करते हुए उन्होंने न केवल परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं, बल्कि जनता की सेवा में भी निरंतर योगदान दिया।

हेमंत सोरेन ने आगे लिखा कि उनका साथ उन्हें हौसला देता है और उनका विश्वास आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भगवान मरांग बुरु से प्रार्थना करते हुए उनके स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री के इस भावनात्मक पोस्ट के बाद बधाई देने वालों का तांता लग गया और इंटरनेट मीडिया पर यह संदेश तेजी से वायरल हो गया।

राज्यवासियों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं की ओर से भी गांडेय विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। सुबह से ही उन्हें बधाई संदेश मिलने का सिलसिला जारी रहा।

वहीं, कल्पना सोरेन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा कर राज्य के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि जन्मदिन के अवसर पर मिले स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद के लिए वे हृदय से आभारी हैं।

अपने संदेश में उन्होंने पारिवारिक और सार्वजनिक जीवन में बाबा दिशोम गुरुजी, मां, माता-पिता, बच्चों और परिवार के सभी सदस्यों के मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही विशेष रूप से हेमंत सोरेन का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका साथ और मार्गदर्शन हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहा है।

उन्होंने अंत में सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद करते हुए अपना आभार प्रकट किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports