टायर ब्लास्ट होने से एक व्यक्ति की हुई मौत


बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख
गुमला जिला के रायडीह प्रखंड अंतर्गत मांझाटोली का घटना शाम लगभग 5:30बजे की है। मृतक मजदूर का नाम अहमद अली पिता स्व अब्दुल उम्र लगभग 35साल , गांव शंख मोड़ मांझाटोली रायडीह, जे सीबी गाड़ी का पंचर बनाने के दौरान टायर ब्लास्ट होने से पंचर बनाने वाले मजदूर हुआ गंभीर। परिजनों ने आनन फानन में बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला लाये जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर मजदूर संघ सीएफ टी यू आई झारखंड प्रदेश सचिव जुम्मन खान एवं टीम ने सदर अस्पताल गुमला पहुंच कर परिजनों से मिल कर पुरे घटनाक्रम कि जानकारी लिए तथा जिला प्रशासन वा झारखंड सरकार से मिलने वाली सभी तरह लाभ देने की मांग किया है। क्योंकि मृतक पंचर बनाने का काम किया करता था। और एक बेटी वा दो छोटे छोटे बच्चे परिवार का एकलौता कमाने वाला था। इसलिए जिला प्रशासन वा झारखंड सरकार इनके परिवार को दुर्घटना में मिलने वाला सारी सुविधा उपलब्ध करें।
![]()




