Views: 56
0 0
पलामू: पंडवा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी की अफवाह फैलाकर भीड़ ने बनाया निशाना

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पलामू: पंडवा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी की अफवाह फैलाकर भीड़ ने बनाया निशाना

पंडवा/पलामू:- पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोकरसा, टोला तेलियाही में 21-22 फरवरी 2026 की रात एक युवक की कथित तौर पर भीड़ द्वारा मारपीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना को सूचना मिली कि एक व्यक्ति को चोरी के संदेह में पकड़कर बांधकर मारपीट…

पलामू: पंडवा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी की अफवाह फैलाकर भीड़ ने बनाया निशाना
Read Time:3 Minute, 34 Second
पलामू: पंडवा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी की अफवाह फैलाकर भीड़ ने बनाया निशाना

पंडवा/पलामू:- पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोकरसा, टोला तेलियाही में 21-22 फरवरी 2026 की रात एक युवक की कथित तौर पर भीड़ द्वारा मारपीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना को सूचना मिली कि एक व्यक्ति को चोरी के संदेह में पकड़कर बांधकर मारपीट की जा रही है। सन्हा दर्ज कर गश्ती दल को तत्काल घटनास्थल भेजा गया। मौके पर पहुंचकर सअनि जितेंद्र कुमार ने पाया कि पारसनाथ मेहता के घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी के संदेह में पवन कुमार (पिता–मनोज राम), निवासी ग्राम कोकरसा, को पकड़कर उसके हाथ-पैर बरामदे में लगी चौकी से बांध दिए गए थे और उसकी बेरहमी से पिटाई की गई थी।

पुलिस ने उग्र ग्रामीणों को समझा-बुझाकर पवन कुमार को छुड़ाया और गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल, मेदिनीनगर भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में मृतक के पिता मनोज राम के लिखित आवेदन पर पड़वा थाना कांड संख्या 13/2026, दिनांक 22/02/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

अनुसंधान के दौरान आरोपी पारसनाथ मेहता से पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि 21 फरवरी की रात पवन कुमार कथित रूप से उनके घर किसी लड़की से मिलने आया था। इसकी जानकारी होने पर घर के सदस्यों ने उसे बांधकर मारपीट की। बाद में पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से ट्रैक्टर की बैटरी चोरी की अफवाह फैला दी गई, जिसके बाद आसपास के लोगों ने भी पवन कुमार के साथ मारपीट की।

गंभीर मारपीट कर हत्या करने के आरोप में पारसनाथ मेहता और उनके पिता बिरेन्द्र महतो को गिरफ्तार कर 23 फरवरी 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त:पारस महतो उर्फ पारसनाथ मेहता, ग्राम कोकरसा, टोला तेलियाही,बिरेन्द्र महतो, ग्राम कोकरसा, टोला तेलियाही

बरामद सामान:घटना में प्रयुक्त एक लंबा बांस का डंडा (अग्र भाग में लोहे का हुकनुमा हिस्सा लगा हुआ)तीन मोबाइल फोनपुलिस की अपीलपलामू पुलिस ने आमजन से अपील की है कि भीड़ हिंसा (Mob Lynching) कानूनन गंभीर अपराध है।

पलामू पुलिस ने अपील की कि किसी भी अफवाह या उकसावे में आकर कानून अपने हाथ में न लें। संदिग्ध स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें और शांति बनाए रखें। एक अफवाह किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है। धैर्य रखें और इंसानियत का परिचय दें।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports