Views: 64
0 0
लातेहार में होल्डिंग टैक्स पर सियासत तेज, बयानबाज़ी गरमाई

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

लातेहार में होल्डिंग टैक्स पर सियासत तेज, बयानबाज़ी गरमाई

लातेहार में नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के मद्देनज़र राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सभी दल अपने-अपने समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार महेश सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित करने पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लातेहार…

लातेहार में होल्डिंग टैक्स पर सियासत तेज, बयानबाज़ी गरमाई
Read Time:3 Minute, 2 Second
लातेहार में होल्डिंग टैक्स पर सियासत तेज, बयानबाज़ी गरमाई

लातेहार में नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के मद्देनज़र राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सभी दल अपने-अपने समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार महेश सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित करने पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लातेहार में बढ़े होल्डिंग टैक्स को प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत होती है तो होल्डिंग टैक्स को तय सीमाओं में लाने का प्रयास किया जाएगा।

“बढ़ाया खुद, अब घटाने की बात हास्यास्पद” – लाल मोती नाथ शाहदेव

रघुवर दास के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने इसे हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा कि रघुवर दास के कार्यकाल में ही लातेहार की जनता पर होल्डिंग टैक्स का बोझ डाला गया था और अब चुनाव के समय उसे सीमित करने की बात करना जनता को भ्रमित करने का प्रयास है।

शाहदेव ने आरोप लगाया कि भाजपा हार के डर से अनर्गल बयानबाज़ी कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता सब समझ रही है और चुनाव में इसका जवाब देगी।

“विलासी टोपनो की जीत तय”

झामुमो जिलाध्यक्ष ने अपनी पार्टी समर्थित प्रत्याशी विलासी टोपनो की जीत का दावा करते हुए कहा कि स्थानीय, लोकप्रिय और महिला उम्मीदवार होने के कारण उन्हें व्यापक समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिला है और 23 फरवरी को भारी मतों से जीत दर्ज कर विलासी टोपनो नगर अध्यक्ष बनेंगी।

शाहदेव ने यह भी कहा कि राज्य में चल रही हेमंत सोरेन सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर लातेहार के विकास की नई गाथा लिखी जाएगी।

झामुमो जिलाध्यक्ष के इस बयान के बाद लातेहार के राजनीतिक गलियारों में चुनावी माहौल और अधिक गर्म हो गया है। समर्थक अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, जबकि जनता 23 फरवरी के मतदान का इंतजार कर रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports