लातेहार में मतगणना कर्मियों का प्रथम चक्र प्रशिक्षण संपन्न

लातेहार में मतगणना कर्मियों का प्रथम चक्र प्रशिक्षण संपन्न
Views: 44
0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second
लातेहार में मतगणना कर्मियों का प्रथम चक्र प्रशिक्षण संपन्न

लातेहार : नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के अंतर्गत लातेहार नगर पंचायत में 23.02.2026 को निर्धारित मतदान के उपरांत 27.02.2026 को प्रस्तावित मतगणना कार्य के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु प्रतिनियुक्त कर्मियों का प्रथम चक्र प्रशिक्षण आज 18.02.2026 को स्थानीय बनवारी साहू महाविद्यालय में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम सामान्य प्रेक्षक योगेन्द्र प्रसाद की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण सत्र में गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक एवं अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षकों को मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। इस दौरान मतगणना टेबल की व्यवस्था, मतपत्रों की जांच प्रक्रिया, वैध एवं अवैध मतों की पहचान, प्रपत्रों का संधारण, परिणाम संकलन एवं घोषणा से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने मतगणना कार्य को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी तथा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मतगणना कार्य निर्धारित तिथि को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment