Views: 48
0 0
पाकुड़ में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 की समीक्षात्मक बैठक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पाकुड़ में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 की समीक्षात्मक बैठक

पाकुड़ : बुधवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 (PMKSY-2.0) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र शीघ्र उपलब्ध कराए जाएं…

पाकुड़ में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 की समीक्षात्मक बैठक
Read Time:1 Minute, 58 Second
पाकुड़ में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 की समीक्षात्मक बैठक

पाकुड़ : बुधवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 (PMKSY-2.0) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र शीघ्र उपलब्ध कराए जाएं तथा ‘कैपेसिटी बिल्डिंग’ मद में प्राप्त राशि से प्रशिक्षण कार्यक्रम जल्द आयोजित किया जाए।

उन्होंने कहा कि विभाग से राशि प्राप्त होते ही सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। साथ ही, किए गए कार्यों की सफलता की कहानियां (सक्सेस स्टोरी) तैयार कर जनसंपर्क विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि योजनाओं की उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर साझा किया जा सके।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, समयबद्ध क्रियान्वयन एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि योजना का लाभ किसानों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जेएसएलपीएस के डीपीएम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports